सूटकेश में गौमांस की तस्करी, दो महिलाएं बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी
Two women arrested from Bilaspur railway station for smuggling beef in a suitcase; police investigating, interrogation ongoing
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी निकलकर सामने आई जहां पर दो महिलाएं सूटकेश में गोमांस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि रायपुर की तरफ़ से आने वाली ट्रेन में 2 महिलाएं सूटकेश में भरकर गौ मांस बिलासपुर ला रही है. इस खबर को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर बिलासपुर रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की.
इस दौरान दोनों महिलाओं के पास से सूटकेश दस किलो से ज्यादा गौमांस बरामद हुआ. पुलिस के पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात कबूल कर ली है. इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. और इनके पीछे कौन लोग है उनको भी उजागर करने की बात कही जा रही है. फिलहाल तोरवा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



