हल्दी रस्म के बीच दुल्हन के पेट में उठा दर्द, गर्भपात की दवा बनी मौत की वजह?, मातम में बदली खुशियां, मेडिकल रिपोर्ट- 4 महिना की गर्भवती
Bride experiences abdominal pain during Haldi ceremony; abortion pills cause death? Joy turns to mourning; medical report: 4 months pregnant
कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की रहने वाली एक युवती की शादी होने वाली थी. घर पर मंडप सज गया था और शादी की रस्म शुरू हो गई थी. लेकिन इसी बीच लड़की की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वही इस पूरे मामले में डॉक्टरों ने जो खुलासा किया वो चौकाने वाला है.
डॉक्टरों से मिले रिपोर्ट के मुताबिक़ लड़की 4 माह की गर्भवती थी. और उसने गर्भपात की गोलियां खा ली थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई. शादी के पहले युवती के गर्भवती होने और मौत से परिजन सदमे में है तो वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल बताया जा रहा है कि कोरिया जिले की रहने वाली एक युवती की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी. 22 अप्रैल से उंसके घर पर शादी की रस्म शुरू हो गई थी. इसी बीच 22 अप्रैल को ही युवती ने पेट दर्द की शिकायत परिजनों से की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवती की हालत बिगड़ता देख उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान पता चला कि युवती 4 माह की गर्भवती है और उसने गर्भपात की गोलियां खा ली थी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. वही आशंका है कि युवती का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था. जिससे वो गर्भवती हो गई थी और शादी होने की वजह से वह गर्भपात कराना चाहती थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t




