भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक, दोनों वाहन के उड़े परखच्चे
Horrific road accident: Two cars collide head-on with great impact; one person dies on the spot, four are in critical condition, and both vehicles are completely wrecked.
कबीरधाम/पंडरिया : कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह मामला पंडरिया थाना इलाके के है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स नम्बर CG 09 JS 4619 और वैगनआर नम्बर MP 50 ZB 0139 के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है. एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कबीरधान के धरमपुरा निवासी बताया जा रहा है.
राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया. फिलहाल हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



