थाने के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत ड्राइवर ने स्कूटी सवार 2 लड़कियों के ऊपर चढ़ा दी बुलेरो कार, मौके पर मचा हड़कंप
A painful road accident happened near the police station a drunk driver ran a Bolero car over two girls riding a scooty there was a stir on the spot
बिलासपुर : बिलासपुर में शुक्रवार की रात महिला थाने के पास सड़क हादसा हुआ है जिसमे बुलेरो सवार ड्राइवर ने एक्टिवा में सवार 2 लड़कियों को जबरदस्त ठोकर मार दी है, जिससे दोनो लड़किया गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हे सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुलेरों वाहन नम्बर CG14 C 0851 का ड्राइवर सिविल लाइन की तरफ से आ रहा था. जो शराब के नशे में था. जिसने सामने से आ रही स्कूटी वाहन नम्बर CG11 BD 3051 में सवार दो लड़कियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. जिसके चलते दोनो लड़कियों को गंभीर चोट आई है. जिसमे एक लड़की कोरबा और दूसरी लड़की पामगढ़ की निवासी बताई जा रही है.
इस सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद आस पास मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले गई है. जिस बुलेरो कार से एक्सीडेंट हुआ है .वो अंबिकापुर की है. वही वाहन चालक सरकंडा इलाके का बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



