आइसक्रीम शॉप की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले 2 युवक-3 लड़कियां, 80 कंडोम पैकेट जप्त
Sex racket busted under the guise of an ice cream shop; police raid a lodge, finding two young men and three women in a compromising position; 80 packets of condoms seized.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था. इसकी खबर पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान लॉज से तीन लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. वहीं मौके से बड़ी तादाद में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून की शाम मुखबिर से खबर मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में सेक्स का कारोबार किया जा रहा है. खबर के आधार पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी. बताया जा रहा है कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था. वर्तमान में लॉज की जगह आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है.
छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज में दो युवक और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं. मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था. जांच के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की
पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत जुर्म दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है.
लॉज में किसी भी नए व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता था. सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को अंदर आने की अनुमति थी. जिनके मोबाइल नंबर पहले से संचालकों के पास दर्ज थे. इसी वजह से यह रैकेट लंबे समय तक गुप्त रूप से संचालित होता रहा.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक पैसा कमाने के मकसद से लॉज की आड़ में सिएक का कारोबार कर रहे थे. पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



