नदी में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग छात्र की मौत, इधर 6 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डसा, साथ सोई नानी ने हाथ से हटाया तो उसकी भी गई जान
Software engineering student drowns in river; meanwhile, a 6-year-old girl is bitten by a venomous snake—her grandmother, who was sleeping beside her, also loses her life after trying to brush the snake away with her hand.
सक्ती : छत्तीसगढ़ में दो दुखद खबर सामने आई है, जहां सक्ती जिले के देवरीमठ निवासी पूर्व में नवोदय विद्यालय का छात्र 26 वर्षीय आशीष कुर्रे की नदी में डूबने से मौत हो गई. वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. वहीं
पहला मामला
मिली जानकारों के मुताबिक छुट्टियों में आशीष अपने घर आया था. इसी दौरान वह अपने पूर्व नवोदय विद्यालय के दोस्तों के साथ चंद्रपुर घूमने गया था. नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आशीष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं मित्रों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों और परिचितों के अनुसार आशीष एक होनहार और सरल स्वभाव का युवक था और नशापान से पूरी तरह दूर रहता था. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दूसरा मामला
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां जहरीले सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में 8 साल की बच्ची अपनी नानी के यहां घुमने के लिए आई थी, शनिवार की रात जब दोनों सो रही थी. तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया.
हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. अंबिकापुर लाते समय चंद्रगढ़ के पास तडक़े करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई. जबकि नानी की घर में ही मौत हो गई.
दरअसल बलरामपुर जिले के ग्राम घोरघड़ी के फुफंदीपारा निवासी 8 साल की मासूम करिश्मा शुक्रवार को अपनी नाना-नानी के घर ग्राम कोटागहना घूमने आई थी. शनिवार की रात वह अपनी नानी नंदी पति सोला उम्र 56 साल के साथ जमीन पर सो रही थी. रात करीब 11 बजे सांप ने पहले करिश्मा को डस लिया. कुछ काटने से वह रोने लगी.
इस दौरान नानी की नींद खुल गई. उसने देखा तो करिश्मा के पास सांप था. नातिन को बचाने और सांप को हटाने की कोशिश में उसे भी सांप ने डस लिया. सांप के डसने से दोनों की तबियत तेजी से बिगडऩे लगी. इसी बीच रात करीब 3 बजे नानी की मौत हो गई. इधर करिश्मा को गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लेकर पहुंचे.
हादसे के बाद राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. सर्पदंश से नानी-नातिन की एक साथ हुई मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जमीन पर सोने से बचने और सांप काटने की हालत में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है. ज्यादातर मामलों में ऐसे लोगों को सांप डसते हैं, जो जमीन पर सोते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



