गर्लफ्रेंड के चक्कर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गुनाह छिपाने लाश को बिजली से दागा, हत्या को बताया ‘इलेक्ट्रिक शॉक’, आरोपी महेंद्र गिरफ्तार

Husband kills wife for his girlfriend, burns body with electricity to hide crime, calls murder 'electric shock'; accused Mahendra arrested

गर्लफ्रेंड के चक्कर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गुनाह छिपाने लाश को बिजली से दागा, हत्या को बताया ‘इलेक्ट्रिक शॉक’, आरोपी महेंद्र गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसका गला घोंटा और फिर मौत को करंट लगने का रूप देने के लिए मृत शरीर को बिजली के तार से चिपका दिया. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी पति की इस चालाकी की धज्जियां उड़ा दीं. यह मामला जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुमार मिरी का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था. इसी बात को लेकर पति पत्नी ललिता मिरी दोनों के बीच आयदिन विवाद होता रहता था. 28-29 अप्रैल को देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी की गला दबा कर जान ले ली. किसी को शक न हो इसलिए इसे एक हादसा दिखाने की कोशिश की. बाथरुम में बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड चालू कर लाश को उसके पास रख दिया.
पुलिस जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई. तो घर में आए दिन विवाद होने लगा। इसी विवाद और अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में आरोपी ने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मन बना लिया.
आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. मौका मिलते ही आरोपी ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी की लाश को नंगे बिजली के तारों के संपर्क में ला दिया. उसने आसपास के लोगों और ससुराल वालों को यह बताया कि घर में काम करते समय उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई.
शुरुआत में मामला हादसे जैसा ही लग रहा था. लेकिन पुलिस को घटनास्थल और लाश की हालत को देखकर शक हुआ. जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया. तो डॉक्टरों नेसाफ किया कि मौत का कारण बिजली का झटका नहीं, बल्कि गला घोंटा जाना है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जब पति से कड़ाई से पूछताछ की. तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि कैसे उसने हत्या के बाद लाश को करंट दिया ताकि कोई शक न कर सके.
बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या (धारा 302) और सबूत छिपाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब उस महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है. जिसके साथ आरोपी का प्रेम संबंध बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t