24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली कामयाबी, पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर किया युवक का मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार
Police succeeded in solving the mystery of blind murder within 24 hours, a young man was murdered by stabbing due to old enmity, two accused arrested
बिलासपुर : अशोक नगर मुरूम खदान में गुरुवार को एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सरकंडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मर्डर के पीछे पुरानी दुश्मनी छिपी थी. जो खूनी अंजाम तक जा पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक खगेंद्र उर्फ गोलू ठाकुर उम्र 31 साल अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता था. 2 जनवरी 2025 की सुबह उनके भाई लक्ष्मण बरगाह ठाकुर को खबर मिली कि खगेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. वह मौके पर पहुंचा और उसके बाद पुलिस को घटना की खबर दिया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि घटना की रात मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था. खबर पर फौरन तस्दीक करते हुए कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया. फरार कमलेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में कमलेश देवांगन ने अपने साथी सनी देवानंद के साथ मिलकर हत्या की घटना का अंजाम देना कबूल किया. उसने बताया कि चाकू से गोदकर उसने मृतक खगेंद्र सिंह की हत्या कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



