रफ्तार का कहर!, पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मोटरसाइकल के उड़े परखच्चे, ग्रामीणों में नाराजगी

The havoc of speed! Two young men riding a motorcycle died tragically after colliding with a follow vehicle of the former minister's convoy, the motorcycle was shattered, and villagers were angry.

रफ्तार का कहर!, पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मोटरसाइकल के उड़े परखच्चे, ग्रामीणों में नाराजगी

जगदलपुर : बस्तर के जगदलपुर में तेज रफ्तार और VIP काफिले की जल्दबाजी ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. नेशनल हाईवे-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी और काफिले से पीछे छूट जाने के कारण चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. इसी दौरान बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB