बस और ट्रक की टक्कर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरि कीर्तन राठौर की मौत, पिकअप और बाइक में भिड़ंत, 1 युवक की गई जान, 2 घायल

Collision between bus and truck death of Women and Child Development Officer Hari Kirtan Rathore collision between pickup and bike 1 youth killed 2 injured

बस और ट्रक की टक्कर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरि कीर्तन राठौर की मौत, पिकअप और बाइक में भिड़ंत, 1 युवक की गई जान, 2 घायल

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरि कीर्तन राठौर की इलाज के दौरान मौत

कांकेर : कांकेर जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरि कीर्तन राठौर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बालोद जिला के मरकाटोला घाट में बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी. इस हादसे में हरि कीर्तन राठौर गंभीर रुप से घायल हो गये थे. जिनका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चला रहा था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर,1 युवक की मौत, 2 घायल

चारामा : हल्बा थानाक्षेत्र के ग्राम पलेवा के पास गुरुवार 29 अगस्त को पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 3 युवक घायल हो गए. तीनों बाईक सवार युवक कांकेर से वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी हल्बा से सीमेंट खाली कर वापस शाहवाड़ा आ रही पिकप वाहन और मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर हो गई.
घटना के बाद घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस 108 की मदद से चारामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान अस्पताल में 1 युवक की मौत हो गई. वहीं 2 अन्य घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर के सरकारी अस्पताल रिफर किए जाने की खबर है.
मृतक युवक का नाम लोकेश शोरी पिता रामाधार शोरी उम्र करीब 20 साल ग्राम टिकरापारा और घायल दोनों युवक कुशल शोरी पिता नकुल शोरी उम्र 19 साल ग्राम टिकरापारा और ऋषि सलाम पिता लखन सलाम उम्र 19 साल ग्राम हल्बा के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर मामला जांच मे लिया है और जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb