आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चरा रही महिला समेत दो बकरियों की मौके पर मौत, मजदूरों पर आसमानी कहर, 7 मजदुर घायल

Two goats including a woman who was grazing goats died on the spot due to lightning havoc on laborers 7 laborers injured

आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चरा रही महिला समेत दो बकरियों की मौके पर मौत, मजदूरों पर आसमानी कहर, 7 मजदुर घायल

आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चरा रही महिला समेत दो बकरियों की मौके पर मौत

धरमजयगढ़/कापू : धरमजयगढ के कापू थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो बकरियों की मौत हो गई. पूरा मामला धर्म जयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव का है.
जहां पर गांव के महिला फूलवती पति राम प्रसाद गांव के किनारे के जंगल में बकरी चराने गई. बताया जा रहा है कि उसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक गर्जना शुरु हो गई. जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई.
वहीं साथ ही बताया जा रहा है कि दो बकरी भी आसमानी बिजली के चपेट में आ गई. और उनकी भी मौत हो गई. जिससे गांव में हड़कंप मच गया. और वहीं दुखद घटना जैसे ही गांव के सरपंच पति विजय राठिया को हुई फौरन मौके का जायजा लेते हुए घटना की जानकारी संबंधित कापू थाने दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जरुरी जांच कार्रवाई में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, 7 मजदुर घायल

बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत के रिजर्वायर 1बी डैम पर गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 ठेका श्रमिक घायल हो गए. यह घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. जब मूसलधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी. घटना के समय जेपी एसोसिएट ठेका कंपनी के श्रमिक टाइल्स पिचिंग के रिपेयरिंग काम में लगे हुए थे.
बारिश के तेज होने के साथ ही मजदूर पास में खड़े ट्रैक्टर के नीचे पनाह लेने के लिए गए. लेकिन आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इस हादसे में 7 मजदुर गंभीर रुप से घायल हो गए.
सहकर्मियों ने फौरन सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी. जिन्होंने फौरन एम्बुलेंस को बुलवाया. घायलों को एनटीपीसी सीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक श्रमिक की हालत नाजुक थी. जिसे फौरन सिम्स के लिए रिफर किया गया. एचआर के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि बाकी सभी मजदूरों का डिस्चार्ज किया जा चुका है और उनकी स्थिति स्थिर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ये श्रमिक आए थे आकाशीय बिजली की चपेट में.
1. गंगा साहु पति धनीराम साहु उम्र 46 साल निवासी हरदाडीह.
2. परमेश्वरी यादव पति रामबहोर यादव उम्र 35 साल निवासी हरदाडीह.
3. ललिता साहु पति राजकुमार साहू उम्र 38 साल निवासी हरदाडीह.
4. शैल कुमारी पति धनप्रकाश पोर्ते उम्र 40 साल निवासी रलिया.
5. जमुना सिदार पति गंगा प्रसाद उम्र 40 साल निवासी रलिया.
6. सम्पत लाल पिता तुलाराम उम्र 60 साल निवासी हरदाडीह.
7. आयुष भोंसले पिता बद्री भोंसले उम्र 20 साल निवासी जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर.