खनिज नियम के उल्लंघन का आरोप, NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ का जुर्माना, कलेक्टर ने 5 दिन में जमा करने दिया अल्टीमेटम
Accused of violating mineral rules NMDC fined Rs 16 billion 20 crores collector gave ultimatum to deposit it in 5 days
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खनिज नियमों के उल्लंघन को लेकर NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ की पेनाल्टी लगाई है. वहीं 15 दिन के अंदर रकम जमा करने का आदेश भी दिया है.
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने NMDC किरंदुल काम्प्लेक्स को गुरुवार को नोटिस जारी कर स्वीकृत खनिपट्टों में अनियमितताओं पर 16 अरब 20 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाईं है. खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद NMDC प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. नोटिस पर NMDC ने जवाब पेश किया था. लेकिन जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया.
कलेक्टर की तरफ से NMDC के अधिशासी निदेशक (ED) को जारी पत्र में ग्राम किरन्दुल, तहसील बड़े बचेली, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डिपाजिट नं 14 एमएल रकबा 322.368 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 14 एनएमजेड रकबा 506.742 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 11 रकबा 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत लौह अयस्क के खनिपट्टा का जिक्र करते हुए इस बारे में जारी नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने की बात कही गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



