सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे, हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला कॉलेज की छात्रा का शव, मिला सुसाइड नोट, इधर 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी

The father who came to deliver the goods kept searching here and there the body of a college student was found hanging from the shower in the hostel a suicide note was found here the 11th class student hanged himself

सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे, हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला कॉलेज की छात्रा का शव, मिला सुसाइड नोट, इधर 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी

कोंडागांव/ नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में छात्र और छात्रा के खुदकुशी का मामला सामने आया है. पहली घटना कोंडागांव जिले की है. यहां शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में नल के शावर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वहीं दूसरी घटना नारायणपुर जिले की है. यहां 11वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के होस्टल में खुदकुशी कर लिया. घटना की खबर मिलते ही दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है.
कोंडागांव- छात्रा ने पढ़ाई में नाकामी के चलते की खुदकुशी
कोंडागांव जिले के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा नीलिमा साहू उम्र 18 साल गृह ग्राम फरसगांव ने हॉस्टल में नल के शावर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. नीलिमा बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसका गृह ग्राम फरसगांव है. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें छात्रा ने अच्छे से पढ़ाई न कर पाने की वजह अपने माता-पिता से माफी मांगी है. इस दर्दनाक घटना के बाद कॉलेज में शोक का माहौल है.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू उम्र 18 साल के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आए थे. यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी. जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया. कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरु की. थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है. कमरे में जाने के बाद बाथरुम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था. वहीं पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था. जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है. वहीं उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं. साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था. वहीं मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरुम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गया. घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया.
नारायणपुर- 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी
नारायणपुर जिले में स्थित 500 सीटर शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक छात्रावास विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मौके पर पहुंची.मामले की जांच कर रही है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. यह घटना गरांजी एजुकेशन हब में घटित हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb