रायपुर में कुत्ते के पेशाब करने के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, चाचा ने भतीजे पर किया हमला, कड़ा लगते ही युवक का फूटा सिर, FIR दर्ज
In Raipur, the dispute over dog urinating took a horrific turn, uncle attacked nephew, young man's head broke as soon as he was hit by a ring, FIR registered
रायपुर : राजधानी में कुत्ते के पेशाब करने के विवाद में मारपीट हो गई. चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे पर कड़े से हमला कर दिया. इस हमले में युवक का सिर बुरी तरह फूट गया. जिसका वीडियो सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोलू यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वो गौलीपारा बैरन बाजार में रहता है. घर के तीनों फ्लोर में जॉइंट फैमिली में रहते हैं. नीचे के फ्लोर में गोलू के चाचा नंदू यादव और उसका परिवार रहता है. नंदू यादव ने दो कुत्ते पाल रखे हैं. जो अक्सर गोलू के घर के दरवाजे पर पेशाब कर देते हैं. 24 अगस्त को भी कुत्ते ने घर के सामने पेशाब कर दिया.
अगले दिन सुबह गोलू ने जब सफाई करने की बात कही. तो उसके चाचा नंदू और उसका बेटा भड़क गया. उन्होंने गोलू के सिर पर कड़े से हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. आरोपियों ने पत्थर से भी हमला कर दिया. जिससे नंदू बुरी तरह लहूलुहान हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



