घर से खेलने निकला 9 साल का मासूम बच्चा लापता, गुमशुदा बच्चे की तलाश जारी, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

A 9-year-old innocent child who went out of the house to play is missing, search for the missing child is on, police is busy investigating, family members are inconsolable

घर से खेलने निकला 9 साल का मासूम बच्चा लापता, गुमशुदा बच्चे की तलाश जारी, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले में एक बच्चा लापता हो गया है. बताया जा रहा है कि 9 साल का मासूम सोमवार की शाम 4 बजे घर से खेलने निकला था. जिसके बाद से मासूम बच्चा लापता हो गया है. परिजनों ने आसपास खोज की. लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुलमुला थाने में लिखाई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुम नाबालिग बालक का नाम सम्राट टंडन है. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम ग्राम लगरा पहुंचकर खोजबीन शुरु कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है. वहीं बेटे के लापता होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t