दुर्गा पंडाल में देर रात अचानक घुसा भालू, मौजूद थे 10 लोग, माता के सेवकों में मचा हड़कंप, लोगों ने मचाया शोर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

A bear suddenly entered the Durga pandal late at night 10 people were present there was panic among the servants of Mata people made noise an atmosphere of panic among the villagers

दुर्गा पंडाल में देर रात अचानक घुसा भालू, मौजूद थे 10 लोग, माता के सेवकों में मचा हड़कंप, लोगों ने मचाया शोर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांकेर :  कांकेर जिले में आए दिन तेंदुए और भालू की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं शनिवार की रात खाने की लालच में एक भालू दुर्गा पंडाल के अंदर घुस गया. वहां पर वह तेल पीने की कोशिश करने लगा. पंडाल में सोए लोग भालू की आवाज सुनकर हड़बड़ा गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला घटना लार गांव का है.
कांकेर ब्लॉक के लारगांव में रखे दुर्गा पंडाल में 10 ग्रामीण सो रहे थे. दुर्गा पंडाल में तेल पीने के लालच में एक भालू घुस आया. जैसे ही लोगों को भालू को अपने सामने देखा तो उनके होश उड़ गए. सभी ने शोर मचाना शुरु कर दिया. 
लोगों की आवाज सुनकर भालू पंडाल से निकलने की कोशिश में पंडाल को फाड़ने के लिए पंजे मारता रहा. लंबी कोशिश के बाद भालू सामने के रास्ते से भाग निकला. और सभी लोगों की जान बाल बाल बची है. ग्रामीणों की सूझबूझ से वहां पर सोए हुए लोग भालू का शिकार होने से बच गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बता दें कि बीते कुछ दिनों में तेंदुए ने बच्चों सहित अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से लगे डुमाली गांव में एक साथ पांच तेंदुए देखे गए थे. जिससे वन विभाग अलर्ट मोड पर है. आस-पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb