नशे की हालत में बाइक चलाते सड़क पर गिरा युवक, जातिगत टिप्पणी के बाद मर्डर, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
A young man fell on the road while riding a bike in an intoxicated state murdered after making caste remarks 4 accused including a minor arrested police engaged in investigation
रायपुर : रायपुर में एक युवक को खिल्ली उड़ाकर हंसने की वजह से जान गवाना पड़ गया. उसने नशे की हालत में बाइक से गिरने पर एक युवक की खिल्ली उड़ाते हुए कमेंट किया था. इस बात से चिढ़कर बाइक सवार युवक ने अपने दोस्तों को बुला लिया. उन्होंने मिलकर युवक के चाकू गोदकर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना डीडीनगर के सरोना में 5 अक्टूबर की रात 10:30 बजे बाइक सवार प्रवीण यादव अपने साथी के साथ जा रहा था. इस दौरान सरोना की गली में नाली के पास गिर गया. वहीं पर मौजूद अभय नेताम के द्वारा उसके ऊपर जातिगत कमेंट किया गया. इस पर दोनों में विवाद गाली गलौज शुरु हो गया.
अभय ने आरोपी प्रवीण यादव को थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर आरोपी प्रवीण यादव ने अपने दो दोस्तों को मौक़े पर बुलाकर मारपीट की. प्रवीण ने अभय पर चाकू से पीठ और कमर पर वार किया. अभय को नाजुक हालत में AIIMS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. थाना डीडी नगर में जुर्म दर्ज कर आरोपियों का पता तलाश किया गया. मामले में आरोपी प्रवीण यादव और उसके साथ अन्य 5 दोस्तों को हिरासत में लिया गया है. मामले में फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आरोपी
1. प्रवीण यादव पिता अनिल यादव उम्र 19 साल
2 .प्रेम यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 20 साल
3. करण नायक पिता रमेश नायक उम्र 19 साल
4 . पुरषोत्तम यादव पिता कृपाराम यादव उम्र 24 साल
सभी सरौना रायपुर के निवासी
रायपुर में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : प्रार्थी गजेन्द्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शास्त्री नगर फोकटपारा में रहता है.19 सितम्बर 2024 की रात करीबन 10:15 बजे प्रार्थी अपने घर में था उसी समय मोहल्ले के एक व्यक्ति ने प्रार्थी को आकर बताया कि उसके रिश्तेदार कौशल चौहान को धारदार हथियार जैसे वस्तु से मार दिये हैं और वह किराना दुकान के पास खून से लथपथ पड़ा है. तब प्रार्थी अपने साथी के साथ उक्त स्थान जाकर देखा तो कौशल चौहान किराना दुकान के सामने खून से लथपथ पडा था. जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर द्वारा कौशल चौहान मृत घोषित किया गया.

प्रार्थी द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कौशल चौहान को कमल निषाद, सोनु यादव और राहुल यादव के द्वारा पुरानी रंजिश की वजह से उसके साथ मारपीट करते हुए उसके शरीर में छाती और पसली में धारदार हथियार वस्तु से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दिए हैं. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 306/24 धारा 103(1), 3(9) बी.एन.एस 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया है.
मृतक कौशल चौहान थाना देवेन्द्र नगर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध थाना में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट एवं जान से मारने जैसे अपराध पंजीबद्ध है जिसमें वह जेल निरूद्ध रह चुका था। मृतक के विरूद्ध थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में मामले में आरोपी कमल निषाद पिता श्याम निषाद उम्र 19 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया. मामले में शामिल अन्य आरोपी वारदात के बाद लगातार फरार चल रहे थे. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मामले में आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही कर मामले में आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया.
वारदात में शामिल 1 अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल यादव पिता स्व नरेश यादव उम्र 20 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



