बाघ के हमले में युवक की मौत, महुआ बिनने के दौरान हुआ शिकार, इलाके में दहशत में ग्रामीण, जांच से होगा खुलासा

A young man died in a tiger attack, he was hunted while collecting Mahua flowers, villagers in panic in the area, investigation will reveal the truth

बाघ के हमले में युवक की मौत, महुआ बिनने के दौरान हुआ शिकार, इलाके में दहशत में ग्रामीण, जांच से होगा खुलासा

बीजापुर : इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) के बफर ज़ोन में टाइगर हमले की घटना सामने आई है. दरअसल कांदुलनार पंचायत के रहने वाले  सेपा कन्ना उम्र 30 साल पर टाइगर के हमले की खबर निकलकर सामने आ रही है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की खबर मिली है. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह की सेपा कन्ना महुआ बीनने जंगल गया था. इसी दौरान अचानक एक टाइगर ने उस पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक हमले के बाद से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है. खबर मिलते ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी हरकत में आए.
उपनिदेशक संदीप बलगा ने बताया कि “घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. टीम के लौटने के बाद ही हालात की पूरी पुष्टि हो पाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर की गतिविधियां बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में बढ़ गई हैं, वन विभाग से स्थानीय लोग सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रही है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस खबर पर हम नजर बनाये हुए है जल्द ही आपको इस खबर पर अपडेट दिया जायेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB