बॉयफ्रेंड को पैसों की जरूरत पड़ी तो गर्लफ्रेंड बनी चोर, 2 साल से जिस घर में मिला बेटी जैसा प्यार, वहीं से उड़ाए 24 हजार रुपए, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Girlfriend turns thief when boyfriend needs money; steals ₹24,000 from the very home where she had been loved like a daughter for two years—couple arrested.

बॉयफ्रेंड को पैसों की जरूरत पड़ी तो गर्लफ्रेंड बनी चोर, 2 साल से जिस घर में मिला बेटी जैसा प्यार, वहीं से उड़ाए 24 हजार रुपए, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

दुर्ग : बॉयफ्रेंड को पैसों की जरूरत थी. उसने मदद मांगी तो गर्लफ्रेंड ने ऐसा रास्ता चुना. जिसने उसे सीधे जेल पहुंचा दिया. जिस परिवार ने दो साल तक उसे अपने घर में रखा. भरोसा किया और घर की जिम्मेदारी सौंपी. उसी घर से उसने शादी की भागदौड़ का फायदा उठाकर पैसे चोरी कर लिए. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला ममता चौहान और उसके बॉयफ्रेंड शीतल वर्मा को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से चोरी की कैश और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं. यह मामला दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र का है.
दो साल से घर में कर रही थी काम
मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार कॉलोनी जुनवानी निवासी रोहन कुखरानिया ने शिकायत दर्ज कराई कि साल 2024 में अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए लाइफ होम केयर सर्विस के जरिए ममता चौहान को केयरटेकर रखा गया था. मां की मौत के बाद भी ममता घर में रहकर घरेलू काम करती रही. करीब दो साल तक परिवार के साथ रहने की वजह से उसे घर की पूरी व्यवस्था, अलमारी और उसमें रखे पैसों की जानकारी थी.
भतीजी की शादी में बीजी था परिवार
26 और 27 जून 2026 को घर में भतीजी की शादी थी. पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में बीजी था. इसी दौरान ममता ने मौका देखकर अलमारी में रखे 24 हजार रुपए निकाल लिए. चोरी के बाद वह बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई. जब परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी और अलमारी देखी गई तो कैश गायब मिली.
इसके बाद सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की. लोकेशन के आधार पर पुलिस रायपुर पहुंची. जहां ममता अपने प्रेमी शीतल वर्मा के साथ मिली. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पुलिस की पूछताछ में जो वजह सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. ममता ने बताया कि उसके प्रेमी शीतल वर्मा को पैसों की जरूरत थी. उसी के कहने पर उसने चोरी की साजिश रची. शादी की भीड़-भाड़ के बीच अलमारी से कैश निकाल ली. पुलिस का कहना है कि चोरी के लिए प्रेमी ने ही उसे उकसाया था.
पैसे और मोबाइल पुलिस ने किया जब्त
पुलिस ने शीतल वर्मा उम्र 27 साल निवासी सारागांव, रायपुर और ममता चौहान उम्र 27 साल निवासी पिथौरा, महासमुंद के कब्जे से 23 हजार 500 रुपए कैश और दो मोबाइल बरामद किए हैं. जब्त सामान की कुल कीमत 43 हजार 500 रुपए है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?