झमाझम बारिश के बीच हुए दो अलग-अलग हादसे, करंट से 2 मासूम बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Two separate incidents occurred amidst heavy rain, resulting in the deaths of two innocent children due to electrocution; the families are plunged into grief, and the electricity department has issued an advisory.

झमाझम बारिश के बीच हुए दो अलग-अलग हादसे, करंट से 2 मासूम बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कोरबा : झमाझम बारिश के बीच जिले में करंट लगने से दो अलग-अलग हादसों में 12 साल और 6 साल के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों हादसों से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
पहला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जपेली निवासी शिवम महंत उम्र 12 साल घर पर मोबाइल देख रहा था. बैटरी कम होने पर वह मोबाइल चार्ज में लगाने जा रहा था. इसी दौरान घर के दरवाजे से गुजरा कटा हुआ विद्युत तार दरवाजे पर करंट छोड़ रहा था. शिवम जैसे ही दरवाजे के पास पहुंचा. वह करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिर पड़ा. परिजन फौरन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक शिवम पढ़ाई कर रहा था. हादसे के बाद घर में मातम पसर गया.
दूसरा मामला
दूसरा हादसा सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंप हाउस का है. यहां ज्योति पांडे उम्र 6 साल अपने घर के बाहर खेल रही थी. बताया जा रहा है कि घर के बाहर लकड़ी के बांस से विद्युत तार बांधकर पड़ोसी ने कनेक्शन लिया हुआ था. बारिश की वजह से बांस गिर गया और तार टूटकर नीचे आ गया. खेलते समय मासूम तार की चपेट में आ गया और जोर-जोर से चीखने-छटपटाने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
लगातार हो रही बारिश में इस तरह के हादसों से लोग दहशत में हैं. बारिश के मौसम में करंट से होने वाले हादसों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बिलासपुर क्षेत्र ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
नागरिकों से अपील की गई है कि बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, ट्रांसफार्मरों और टूटे तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त खंभे या तार दिखें तो फौरन टोल-फ्री नंबर 1912, मोर बिजली ऐप या निकटतम वितरण केंद्र में खबर दें
कंपनी ने कहा कि बारिश से पहले सभी फीडर, ट्रांसफार्मर और लाइनों का निरीक्षण कर लिया गया है. लेकिन नागरिकों की सतर्कता जरूरी है. घरों और खेतों में सिर्फ गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपकरणों का उपयोग करें. खेत या बाड़ी की बाड़ में बिजली प्रवाहित करना अवैध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. प्रशासन और विद्युत विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को खुले तारों से दूर रखने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?