नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों के पास भीड़ में आधा दर्जन चैन स्नेचिंग के मामले आए सामने, लाखों की चोरी को अंजाम देकर गायब हुए चोर

During Navratri half a dozen chain snatching cases were reported in the crowd near Durga pandals thieves disappeared after committing theft worth lakhs

नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों के पास भीड़ में आधा दर्जन चैन स्नेचिंग के मामले आए सामने, लाखों की चोरी को अंजाम देकर गायब हुए चोर

बिलासपुर : बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग-अलग महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला गिरोहों ने एक महिला से 1 लाख 60 हजार रुपये की सोने की चैन, और दूसरी महिला से 1 लाख 80 हजार रुपये की चैन चोरी की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
शहर में दूसरे राज्यों से आई महिला गिरोह सक्रिय है. जो चंद पलों में चोरी और उठाईगिरी जैसी वारदातों को अंजाम देने में भी नहीं हिचकिचा रही है. महिला गिरोह पुलिस को लगातार चुनौती दे रही है. लेकिन पुलिस अब तक इनमें से किसी को भी पकड़ने में नाकाम रही है.
ताजा मामले में गुरुवार की रात को भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला गैंग ने दो महिलाओं को निशाना बनाया. पहले मामले में श्रीराम विहार निवासी एन लक्ष्मी की 1 लाख 60 हजार रुपये की चैन चोरी हो गई. दूसरी मामले में सिरगिट्टी महिमा नगर निवासी किरण सिंह के साथ हुई. जिनकी 1 लाख 80 हजार रुपये की चैन छीन ली गई.
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि भीड़ के बीच कुछ महिलाएं उन्हें घेरे हुए थीं. और उन्हीं में से एक महिला जो मानसिक रुप से विक्षिप्त लग रही थी. उनके कंधे पर हाथ रखे हुए थी. जब वे भीड़ से बाहर निकलीं. तब उन्होंने पाया कि उनकी चैन गायब थी.
एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि पुलिस पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है. और दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर एक विशेष टीम को जांच के लिए लगाया गया है.
नवरात्रि के दौरान बिलासपुर पुलिस ने शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े दावे किए थे. लेकिन, हाल ही में हुई स्नेचिंग की घटनाओं ने इन सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है. जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है.
दुर्ग के चंडी मंदिर में चोरी
दुर्ग के चंडी मंदिर में चेन स्नेचिंग हुई है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला के गले से बड़ी सफाई के साथ सोने की चैन खींचती हुई एक महिला कैद हुई है. आरोपी महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर इस चेन स्नेचिंग को अंजाम दिया है.
चेन स्नेचिंग की इस वारदात की जानकारी दुर्ग की कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है. जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात महिला चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज में दिख रही शातिर महिला चोर की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb