स्पंज आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, मची चीख-पुकार, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, श्रमिकों के शव टुकड़ों में तब्दील, एक का पैर 10 फीट दूर जा गिरा
Explosion at sponge iron factory sparks panic; three workers killed and several injured; bodies mangled, with one worker's leg blown 10 feet away.
रायपुर/बेंद्री : उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3-डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को आक्सीजन सिलिंडर के फटने से भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई. मृतकों में मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी कमल सिंह और लाल सिंह और जांजगीर चांपा के अरुण पांडे शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल कमल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. कई मजदूरों के लापता होने की आशंका है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया में 3D फैक्ट्री में मंगलवार शाम को धमाका हुआ. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. एक मजदूर का पैर कटकर 10 फीट दूर जा गिरा. धमाके से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद मजदूर भाग गए. जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
घायलों को अस्पताल भेजा गया और लापता मजदूरों की तलाश जारी है. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है. और हादसे के वजह की जांच शुरु कर दी है.
हादसे के बाद, बड़ी तादाद में मजदूरों के परिवार फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्य बहुत गुस्से में हैं. चश्मदीदों के मुताबिक काफी देर तक फैक्ट्री मैनेजमेंट का कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. जिससे परिवार के सदस्यों का गुस्सा और बढ़ गया. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
विस्फोट के बाद लगी आग पर एसडीआरएफ ने समय रहते काबू पा लिया. शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई है, हालांकि विस्फोट के असल वजह का फॉरेंसिक जांच के बाद खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



