महिला बनकर साल भर से महतारी वंदन योजना का फायदा लेता रहा, एक साल बाद खुली पोल, त्रिलोक बोला- मैं तो बस ट्रायल कर रहा था

He posed as a woman to avail the benefits of the Mahtari Vandan Yojana for a year; his ruse was exposed after a year, and Trilok claimed, "I was just conducting a trial."

महिला बनकर साल भर से महतारी वंदन योजना का फायदा लेता रहा, एक साल बाद खुली पोल, त्रिलोक बोला- मैं तो बस ट्रायल कर रहा था

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना वैसे तो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए है. लेकिन खैरागढ़ के मुढ़ीपार गांव में एक ऐसा गजब का मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां एक युवक ने ऐसा ‘सिस्टम हैक’ किया कि वह खुद ही कागजों में ‘महतारी’ बन गया और सरकार भी उसे पूरे बारह महीने तक चुपचाप पैसे भेजती रही!
आवेदन ऐसा कि सिर घूम जाए!
इस ‘महान’ कारनामे को अंजाम देने वाले कलाकार का नाम है तिलोक साहू.. तिलोक जी ने जब योजना का फॉर्म भरा, तो उन्होंने फॉर्म में आवेदक का नाम तिलोक साहू, पति का नाम तिलोक साहू बताया मतलब खुद ही पत्नी और खुद ही पति! लेकिन असली ट्विस्ट यहां नहीं है…
कुंभकर्णी’ नींद में सोया रहा सत्यापन तंत्र
हद तो तब हो गई जब यह फॉर्म आगे बढ़ा। पहले आंगनबाड़ी स्तर पर इसकी जांच हुई,ग्रीन सिग्नल! फिर सुपरवाइजर स्तर पर जांच हुई. वहां से भी ‘सत्यापित’ (Approved)! किसी ने यह देखने की ज़हमत ही नहीं उठाई कि दाढ़ी-मूंछ वाले तिलोक भाई आखिर किस एंगल से ‘महतारी’ लग रहे हैं. नतीजा यह हुआ कि सिस्टम ने हरी झंडी दे दी और तिलोक के खाते में महीने-दर-महीने पैसे ट्रांसफर होने लगे.
“मैं तो बस ट्रायल कर रहा था!”
जब एक साल बाद विभाग की नींद खुली और मामला सामने आया. तो तिलोक भाई का जवाब और भी मजेदार था. उन्होंने बताया कि वह एक सीएससी (CSC) सेंटर चलाते हैं. जब यह पोर्टल नया-नया आया था. तो वह सिर्फ “यह समझने के लिए ट्रायल कर रहे थे कि फॉर्म कैसे भरा जाता है. अब ट्रायल-ट्रायल में उनके खाते में 10 हजार रुपये आ भी गए!
सरकारी गणित का नया अजूबा
इस पूरे मामले में एक और मजेदार झोल सामने आया है.ऑनलाइन रिकॉर्ड कहता है कि पूरे 12 महीने तक भुगतान हुआ.विभाग का पत्र कहता है कि सिर्फ 10 हजार रुपये (यानी 10 महीने की राशि) की रिकवरी की जाए. अब बाकी के 2 महीनों का पैसा कहां गया. फिलहाल तिलोक जी का आवेदन ‘परमानेंट होल्ड’ पर डाल दिया गया है और उन्होंने 10 हजार रुपये वापस भी कर दिए हैं. ट्रायल करना अच्छी बात है. लेकिन ऐसा ट्रायल मत कीजिए कि सरकार आपको महिला मानकर ‘महतारी’ का फंड जारी कर दे!
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?