गोबरा नवापारा तहसील के राजस्व पटवारी संघ का चुनाव संपन्न, उत्तम चंद्राकर अध्यक्ष और नरेंद्र साहू बने उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी की घोषणा
Elections for the Gobra Nawapara Tehsil Revenue Patwari Association have concluded; Uttam Chandrakar has been elected President and Narendra Sahu Vice-President, and the executive committee has been announced.
रायपुर/गोबरा नवापारा : राजस्व पटवारी संघ तहसील गोबरा नवापारा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. जिसमें तहसील क्षेत्र के पटवारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई.
घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तम चंद्राकर को अध्यक्ष, नरेंद्र साहू को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार पटेल को सचिव और तेजेंद्र प्रकाश पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा लेखनी कंवर को सह-सचिव, जेठु राम ध्रुव और विश्वनाथ साहू को संरक्षक और यवतीश गजेंद्र को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए पटवारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया.
समस्याओं के निदान का प्रयास करेंगे
इस मौके पर अध्यक्ष उत्तम चंद्राकर ने आभार जताते हुए कहा कि संगठन अपने हितों की रक्षा के लिए काम करता है लेकिन हमारा मूल कर्तव्य प्रशासन के मापदंडों को पूरा करना है. संगठन के नियमों के अनुसार पटवारियों की समस्याओं के निदान का प्रयास करेंगे.
चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



