चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने से इंकार पर भड़का युवक, चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी महेंद्र को किया गिरफ्तार

Youth enraged after refusal to play band at 'Chulmati' ceremony; attacks with a knife and is hospitalized; incident sparks panic; police arrest the accused, Mahendra.

चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने से इंकार पर भड़का युवक, चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी महेंद्र को किया गिरफ्तार

मुंगेली/ : मुंगेली जिले में चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान बैंड बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक  3 जून को ग्राम हेडसपुर में आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने पहुंचे शिवदास पात्रे और उनकी टीम कार्यक्रम खत्म होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान गांव का महेंद्र जांगड़े दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शिवराज पात्रे के पेट में चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी महेंद्र जांगड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने चाकू को अपने घर के आंगन में मिट्टी के नीचे छिपा दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
आरोपी महेंद्र जांगड़े पिता भैया लाल उम्र 24 साल निवासी हेडसपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?