युवक ने खेत में खाया जहर, फिर बुआ और चाचा को फोन कर दी जानकारी, मुंह से निकलने लगे झाग, इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

Young man consumed poison in the field then called aunt and uncle and informed foam started coming out of mouth death during treatment mourning spread in the family

युवक ने खेत में खाया जहर, फिर बुआ और चाचा को फोन कर दी जानकारी, मुंह से निकलने लगे झाग, इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

कोंडागांव :  कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जड़कोना में रहने वाले युवक ने अपने खेत में जहर खाकर खुदकुशी कर ली. उसने जहर खाने के बाद बुआ और चाचा को फोन पर बताया कि उसने जहर का सेवन कर लिया है.
पीड़ित युवक को इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
इस मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने पुलिस को बताया कि जड़कोना निवासी राहुल सोरी पिता सोमारु सोरी 19 साल 17 सितंबर की सुबह अपने खेत गया. जहां अपनी बुआ सरिता को फोन में बताया कि उसने खेत पर जहर खा लिया है. इसके अलावा अपने चाचा जीवन साहू को भी फोन कर जहर खाने की बात बताई.
जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे. जहां युवक के मुंह से निकलते झाग को देखने के बाद उसे कोंडागांव अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे 19 सितंबर को मेकाज लाया गया. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद 25 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb