आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, ऑक्सीजन सिलेंडर में रास्ते में हो गया खत्म, मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

Playing with the health of the general public, oxygen cylinder ran out of oxygen on the way, patient died, negligence of the health department came to the fore

आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, ऑक्सीजन सिलेंडर में रास्ते में हो गया खत्म, मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

कांकेर : कांकेर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल पर लापरवाही का आरोप लगा है। एक मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था. रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने के वजह से मरीज की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सांप के काटने के बाद मरीज मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टरों ने इलाज किया. मरीज की नाजुक हालत देख कांकेर रेफर किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में कोई भी सरकारी वाहन न होने की वजह से प्राइवेट वाहन से कांकेर रेफर किया.
आरोप है कि मरीज को जो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था. उसमें ऑक्सीजन बहुत काम तादाद में थी. ऑक्सीजन सिलेंडर दुर्गुकोदल संबलपुर के मध्य डांगरा के पास पूरी तरह काम करना बंद दिया. जिसको देखते हुए वाहन चालक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया.
आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में इस तरह की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोदल में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t