पोते ने की दादा की बेरहमी से हत्या, जमीन विवाद की वजह से दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी सुरेश को किया गिरफ्तार
Grandson brutally murdered grandfather committed the crime due to land dispute police arrested accused Suresh
भानुप्रतापपुर : दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम अमोडी में एक कलयुगी पोते ने अपने दादा सन्नू राम उम्र 60 साल की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोपी ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद संबंधी बैठक के बाद आरोपी सुरेश ने अपने दादा से कहा था कि मैं तुम्हें मौत के घाट उतार दूंगा. घटना की शाम को मृतक सन्नू राम अपने खेत में बनी लारी में सोने के लिए गया था. इस दौरान पीछे से आरोपी सुरेश पहुंचा। और डंडे से सिर पर कई वार किया. जिससे सन्नू राम की मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपी वापस अपने घर आ गया. सुबह मृतक के बेटे ने देखा कि उसके पिता आज वापस नहीं आए हैं तब जाकर लारी में पंहुचा तो मृत हालत में अपने पिता को पाया।
इसकी खबर दुर्गूकोंदल थाने में दी गई. दुर्गूकोंदल पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पाया कि इसमें स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ है. जिस पर जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश अपने दादा से जमीन विवाद में रंजिश रखता था और उसी ने घटना को अंजाम दिया है. आरोपी सुरेश ने हत्या करना कबुल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



