दीपावली की छुट्टी पर घर गई आदिवासी 12वीं की छात्रा हुई गर्भवती, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, छात्रावास में मचा हड़कंप
Tribal 12th class student who went home on Diwali vacation became pregnant medical test report came positive created commotion in the hostel
सुकमा : एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है. जहां छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है. बताया जा रहा है कि दशहरा और दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी. जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया. रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई.
मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी. 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया. रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई. जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया. छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है.
दरअसल हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रुप से मेडिकल कराया जाता है. इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था.
इस मामले में अफसरों का कहना है कि फिललहाल छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



