तेरहवीं के भोज का खाना बना जानलेवा, फूड प्वाइजनिंग से 5 ग्रामीणों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Five villagers died from food poisoning, causing panic among family members, many sick, and a stir in the health department.

तेरहवीं के भोज का खाना बना जानलेवा, फूड प्वाइजनिंग से 5 ग्रामीणों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

नारायणपुर : नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद फूड प्वॉइज़निंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. खबर मिलते ही नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया.
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक छठी का खाना खाने के बाद कई लोग गंभीर रुप से बीमार हो गए और उनका इलाज जारी है. दुर्गम इलाके में होने के कारण, भैरमगढ़ से भी विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया. एक मरीज को नाजुक हालत में  भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और संदिग्ध भोजन से दूर रहने की अपील की है. घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में हालत पर नजर रखे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t