तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर लौट रही सहायक शिक्षिका सड़क हादसे में मौके पर ही मौत

Speeding Bolero hits Scooty Assistant teacher returning after giving memorandum in Collectors office dies on the spot in road accident

तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर लौट रही सहायक शिक्षिका सड़क हादसे में मौके पर ही मौत

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के सातधर के समीप सड़क पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रा. शा. कोटवारपारा ग्राम पंचायत श्याम गिरी पटेलपारा, विकास खंड कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हेमा सिंह स्कूल छुट्टी होने के बाद वह शनिवार शाम चार 5 बजे स्कूटी नम्बर CG18 R 2767 से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट रही थी. इस दौरान हादसे का शिकार हो गई.
बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद बोलेरो एक टीले पर चढ़ गई. हेमा सिंह मूल रूप से जांजगीर चांपा की रहने वाली थी। हादसे के बाद शिक्षिक परिवार में शोक की लहर है.
हेमा सिंह का चयन हाल ही में हुई सीधी भर्ती परीक्षा के तहत सहायक शिक्षक के रुप में हुआ था. बीएड योग्यताधारी हेमा सिंह की पोस्टिंग दंतेवाड़ा के कुंआकोंडा में हुई थी. दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीएड योग्यताधारियों को सहायक शिक्षक पद के अयोग्य कर दिया था. जिसकी वजह से प्रदेश के 3000 बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा था.
प्रदेश के सभी जिलों में बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनायी थी. हेमा सिंह अपने साथी शिक्षकों के साथ कलेक्टर कार्यालय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने गयी थी.
स्कूल की समय खत्म होने के बाद सभी शिक्षक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. वहां से जब वो लौट रहे थे. तभी करीब 5.30 बजे बचेली-सुकमा रोड में सात धार अंधा मोड़ के पास शिक्षिका हेमा सिंह की स्कूटी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी.
घटना में हेमा की मौके पर ही मौत हो गयी. शव को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में ले जाया गया. वहीं परिजनों को जांजगीर में खबर दे दी गयी. खबर पर जांजगीर से परिजन भी दंतेवाड़ा पहुंचे. इधर शिक्षकों ने घटना पर शोक जताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb