छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, नशे में जोर-जोर से दरवाजा पीटने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी रामसिंह को किया गिरफ्तार

Younger brother killed by beating with a stick, dispute arose over banging the door loudly while drunk, police arrested the accused Ram Singh

छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, नशे में जोर-जोर से दरवाजा पीटने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी रामसिंह को किया गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले में रविवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था. जिससे गुस्साए बड़े भाई ने उसे मार डाला. वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था. सभी खेत में काम करने गए थे. यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीराम उम्र 30 साल और रामसिंह उम्र 40 साल के कोडार गांव में रहने वाले हैं. दोनों के घर आस-पास हैं. दोनों भाई पेशे से किसान हैं. मृतक और आरोपी पांच भाई बहन है. जमीन का बटवारा होने के बाद अलग-अलग रहते हैं. मृतक आरोपी दोनों शादीशुदा हैं दोनों के बच्चे हैं. घटना के समय घर वाले खेत में थरहा लगाने गए हुए थे. वही बच्चे घर पर नहीं थे. इस दौरान रविवार को तुलसीराम शराब पीकर अपने घर पहुंचा. फिर वह अपने बड़े भाई रामसिंह के घर गया. वहां उसने दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरु कर दिया.
रामसिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया. लेकिन तुलसीराम नहीं माना और गाली-गलौज करने लगा. इससे वह गुस्से में आ गया और पास में रखे डंडे से तुलसीराम के सिर पर हमला कर दिया. इस हमले में तुलसीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कत्ल के बाद वह खुद पड़ोसियों को बताने गया कि उसने अपने छोटे भाई का कत्ल कर दिया है.
ग्रामीणों ने फौरन पाली थाना पुलिस को खबर दी. थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है.
तुलसी की हत्या के बाद परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर है. रामसिंह को अपने किए की सजा मिलेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB