सुनी जगह में चाकू दिखाकर राहगीरों से लूटपाट के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Police revealed the cases of robbery of passersby at knife point in deserted place, five accused including two minors arrested

सुनी जगह में चाकू दिखाकर राहगीरों से लूटपाट के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिले की सरकंडा पुलिस ने लूट के दो मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है. जहां इनके पास से लूट का माल और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मुकुल यादव पिता खेदूराम यादव उम्र 25 साल निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा सिटी कोतवाली बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अप्रेल 2025 के रात करीब 8-9 बजे के बीच गुपचुप खाने पुराना पुल रामसेतू के पास गया था. गुपचुप खाकर पेशाब करने पुल के नीचे गया था. जहां दो तीन लड़के मिले जो चाकू निकालकर डराते हुये अपने पास रखे पैसा निकाल नही तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे. जिससे डर की वजह से जेब में रखे 1000 रुपये को निकाला. जिसे वे लोग छिन लिए. और गले में पहने सोने के लॉकेट को चाकू से काट कर निकाल कर भाग गए.
जिसके बाद घटना के बारे में दोस्तो और अपने भांजा आशु यादव को बताने पर वह जबड़ापारा में रहने वाले 3-4 लड़कों का फोटो भेजा जिन्हे पहचान करने पर तीनो का नाम सुमित जायसवाल, देवेन्द्र जाधव एवं सुमित सिंह बताया. उक्त तीनो मिलकर चाकू दिखाते हुए पैसा और लाकेट लूट कर भाग गए हैं.
इसी तरह प्रार्थी श्रीकुमार मरावी पिता स्व रामसिदार निवासी डबरीपारा सरकण्डा ने 2 अप्रेल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर शहर की तरफ अपने एक्टिवा स्कूटी नम्बर CG10 EM 1204 से घूमने के लिए गया था. तभी रात करीब 9 बजे रामसेतू पूल के पास एक्टिवा खड़ी कर फ्रेश होने के लिए पूल के नीचे गया था. जब अपने स्कूटी के पास वापस आया तो स्कूटी के पास 2-3 लड़के खड़े थे. जो मोबाईल को बात करने के बहाने मांगे और दो लड़के मोबाईल लेकर भाग गए और उसके 2 अन्य साथी जान से मारने की धमकी देते हुये स्कूटी के चाबी को हाथ से छिनकर स्कूटी लेकर भाग गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
उक्त दोनों रिपोर्ट पर अलग-अलग जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम रवाना किया गया. जिनके द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिये और नाम के आधार पर संदेही सुमित उर्फ भोला उर्फ भोलू जायसवाल, देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ पिन्टू एवं सुमित सिंह को घेराबंदी कर अरपा पुल के पास पकड़ा गया.
जिनसे पूछताछ करने पर अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर उक्त प्रार्थियों के साथ लूटपाट करना स्वीकार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए मोबाईल, स्कूटी और सोने का लॉकेट जुमला कीमत 50000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया. जिसे विधिवत् जप्त कर 01. सुमित जायसवाल उर्फ भोला उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 साल निवासी अंकित विद्या मंदिर के पास जबड़ापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर। 02. देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ बिट्टू पिता परवेन्द्र राव जाधव उम्र 24 साल निवासी मिश्रा मोहल्ला जबड़ापारा सरकण्डा।03. सुमित सिंह पिता सोनू सिंह उम्र 19 साल निवासी जबड़ापारा सरकण्डा। 04.विधि से संघर्षरत 02 बालक इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB