तेज रफ्तार ने ली जान, पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

High speed took his life, a young man died a painful death after his uncontrolled bike fell on the bridge, there was chaos in the family, police started investigation

तेज रफ्तार ने ली जान, पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : शिवरीनारायण गिधौरी शबरी पुल पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गौरव यादव उम्र 25 साल वार्ड 11, शिवरीनारायण, पिता विष्णु यादव के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद पुल पर गिर गई. जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई. हादसे की खबर मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB