आरंग में भारी तनाव : कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बॉस सतनामी समाज ने घेरा थाना, भारी पुलिस बल तैनात

Heavy tension in Arang: Alleged cow protector Goldy Sharma accused of assault; Satnami community surrounds police station after video goes viral, heavy police force deployed

आरंग में भारी तनाव : कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बॉस सतनामी समाज ने घेरा थाना, भारी पुलिस बल तैनात

आरंग : आरंग थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया. जब सतनामी समाज के सैकड़ों लोग थाने के बाहर इकठ्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे. समाज के लोगों ने कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे वाहन को रोकने की घटना के बाद हुई. आरोप है कि इसी मामले को लेकर गोल्डी शर्मा ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मारपीट की घटना थाना परिसर के सामने हुई. इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस कथित गौ सेवकों को संरक्षण दे रही है. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया. 
पुलिस अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराने की कोशिश की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t