फिंगेश्वर के रक्सा जंगल में मिला शव, युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

A body was found in the Raksa forest of Fingeshwar, a young man died under suspicious circumstances, causing a sensation in the area, and a flurry of discussions in the village. Police are investigating.

फिंगेश्वर के रक्सा जंगल में मिला शव, युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद /फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्शा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान दस्तावेज और मोटरसाइकिल के आधार पर खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है. दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव जंगल क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला. घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. खबर मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर खेमप्रकाश वहां पहुंचा कैसे? क्या वह किसी रिश्तेदार के घर मिलने आया था? क्या दोस्तों के साथ किसी मुलाकात के लिए निकला था? या फिर किसी निजी काम से जंगल क्षेत्र तक पहुंचा था? इन सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है. फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. युवक जंगल क्षेत्र तक कैसे पहुंचा? क्या वह किसी रिश्तेदार से मिलने आया था. दोस्तों के साथ था या किसी निजी काम से वहां पहुंचा था? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की खबर दे दी गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह का पता चलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t