ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, इधर खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, दो की गई जान, दो गंभीर
Trailer hit the bike, one youth died, another injured, while a motorcycle hit a pole, two died, two are in critical condition
खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, दो की गई जान, दो घायल
महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई है. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया है. शव देखकर लोगों की रुह कांप गई.
बताया जा रहा है कि एक ही बाइक में चार युवक सवार होकर कही जा रहे थे. तभी सरायपाली नगर के शीतला मंदिर के पास तेज रफ्तार होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई. हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. चारों युवकों की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है. सभी बेलमुंडी गांव के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
सूरजपुर : सूरजपुर के ग्राम नेवरा में एक कोयला लदा ट्रेलर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब भैयाथान की तरफ से आ रहा ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के नेवरा गांव की है.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



