ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट कर मतदान पेटी लूटने की कोशिश, 100 से ज्यादा ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Attempt to rob ballot box by assaulting employees while on duty, FIR registered against more than 100 villagers, police engaged in investigation.

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट कर मतदान पेटी लूटने की कोशिश, 100 से ज्यादा ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पहले चरण के चुनाव के दौरान मतदान पेटी लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है. ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट भी हुई थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. यह पूरा मामला कटकोना पंचायत का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कटकोना पंचायत में 17 फरवरी को कुछ बदमाशों ने मतदान पेटी लूटने की कोशिश की थी. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट भी की. पूरे मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 107 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
प्रार्थी योगेश्वर सिंह निवासी ग्राम तामडांड थाना बैकुंठपुर ने आरोपी राम सिंह, राम अधार, दिनेश वियार, आरत, शिवकुमार, भजन, जगत और उनके साथी करीब 100 व्यक्ति सभी निवासी ग्राम कटकोना के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी.
जिसमें बताया कि 16 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में मतदान केन्द्र कमांक 26 अतिरिक्त भवन कटकोना में सैनिक भाल चन्द के साथ पीठासीन अधिकारी मुकदेव राम भगत और मतदान दल के कर्मचारियों के साथ जाने और चुनाव कराने के दौरान शांति व्यवस्था ड्युटी हेत लगा था.
17 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे मतदान पार्टीयों द्वारा मतगणना कर कमरे के अंदर थे. उसी समय बिजली का लाईन कट गया था. जिसको लेकर आरोपियों द्वारा मतदान कक्ष के पास आकर मां- बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी वनरक्षक योगेश्वर सिंह और सैनिक भाल चन्द को मारपीट करते हुये मतदान केन्द्र का दरवाजा को तोड़ते हुए चार आरोपियों द्वारा मतदान केन्द्र कक्ष के अन्दर घुसकर मतदान पेटी को लुटने की कोशिश करने लगे. जब सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदान पेटी को ले जाने के लिये मना किया तो आरोपियों द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे और जब पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी बीच बचाव करने आई तो पुलिस पार्टी के उपर हमला किया. बड़ी मुश्किल से जान बचा पाए हैं कि प्रार्थी की इस लिखित शिकायत पर थाना खडगवां में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 191(2), 296, 351(2), 115, 132, 324(3), 333, 62 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI