रायपुर में भीषण सड़क हादसा, खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार कार, दो फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, वाहन के उड़े परखच्चे

Horrific road accident in Raipur, speeding car collides with a pillar, painful death of two photographers, overspeed became the reason for the accident, vehicle blown to pieces

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार कार, दो फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, वाहन के उड़े परखच्चे

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ. जहां कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों किसी काम से कार में सवार होकर निकले थे. तभी तेज रफ्तार की वजह से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को कार से बाहर निकाला. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
इस हादसे में जान गंवाने वाले संदीप राय उम्र 28 साल पश्चिम बंगाल के निवासी थे. जबकि दीपक साहू कोरबा के रहने वाले थे. दोनों पेशे से फोटोग्राफर थे और रायपुर के शंकर नगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की तादाद लगातार बढ़ रही है. बावजूद इसके लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने की जरुरत है. ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI