प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप और फिर दरिंदगी के लिए किया दोस्तों के हवाले, पीड़िता ने सुसाइड नोट में आदी बारले पर लगाया हैवानियत कराने का आरोप

Raped after luring her into the trap of love and then handed her over to her friends for brutality, the victim in the suicide note accused Adi Barle of brutalizing her.

प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप और फिर दरिंदगी के लिए किया दोस्तों के हवाले, पीड़िता ने सुसाइड नोट में आदी बारले पर लगाया हैवानियत कराने का आरोप

दुर्ग/भिलाई : भिलाई में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आदी बारले उम्र 19 साल ने पहले नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया. उसके साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद अपने दोस्तों से गैंगरेप करवाया. घटना के बाद पीड़िता ने खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट, कॉल रिकार्डिंग और वाट्सअप चैट जैसे सबूत मिले है. परिजनों ने अपनी बेटी के साथ ब्लैकमेल करने की बात भी कही. घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.यह मामला स्मृति नगर चौकी के कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आदी बारले और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे. आदी बारले ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया. 16 फरवरी को आदी ने पीड़िता को अकेले होने की बात बोलकर अपने कमरे में बुलाया. उसके बाद वहां उसके दोस्त पहुंच गए और इसके सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना से पीड़िता इतनी टूट गई की उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई. इसके बाद 18 फरवरी की दोपहर जब घर में कोई नहीं था तब पीड़िता पंखे से फंदा बनाकर झूल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
18 फरवरी 2025 को स्मृतिनगर क्षेत्र में नाबालिग के खुदकुशी के मामले में मर्ग जांच की कड़ी में मिले सुसाइड नोट परिजनों के बयान और मोबाइल फ़ोन के डिटेल जांच से मिले सबुतों के आधार पर आरोपी आदि बारले के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरण धारा 108 बी एन एस ,बलात्संग की धारा 64(2) (m)बी एन एस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(b),6 के तहत जुर्म कायम किया कर मामले की जांच की जा रही है  अभी आरोपी बॉयफ्रेंड व उसके साथी फरार हैं. इस मामले में शामिल आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत पेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI