तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत, 4 की हालत नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती
Havoc of high speed, massive collision between two bikes, 3 people died on the spot in a painful accident, condition of 4 is critical, admitted to hospital.
बालोद : तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए दिल्लीराजहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मालकुंवर महामाया मार्ग में आड़ेझर गांव के पास 2 दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोग घायल हो गए.
ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. महामाया थाना पुलिस के मुताबिक इस हादसे में भूपत, चुरेंद्र, संग्राम कोला और छबि लाल दर्रा की मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



