तालाब में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम, एक साथ दो अर्थी उठने से गांव में पसरा मातम, सदमे में परिजन
Two minor girls who had gone to take bath in the pond died due to drowning, created chaos, mourning spread in the village due to two biers being lifted simultaneously, family members in shock
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है. जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया. मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं. उन्हें तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
घटना से गांव में शोक की लहर है. परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन हालात में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



