जशपुर जिले में कारोबारी के घर में लगी आग, लकड़ी से बने मंदिर में जलता हुआ छोड़ दिया दीया, दम घुटने से पति-पत्नी और नौकरानी की मौत

Fire broke out in businessman house in Jashpur district lamp left burning in wooden temple husband wife and maid died due to suffocation

जशपुर जिले में कारोबारी के घर में लगी आग, लकड़ी से बने मंदिर में जलता हुआ छोड़ दिया दीया, दम घुटने से पति-पत्नी और नौकरानी की मौत

जशपुर जिले में कारोबारी के घर में लगी आग

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले में शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे जशपूर जिले के कुनकुरी के एक मोबाइल व्यवसायी पवन लड्ढा के घर में अचानक आग लग गई. हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. और लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी खबर दी. घटना जैन मंदिर के पीछे स्थित गली की है.
खबर मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. बगिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर भेजा गया. कुशल अग्निशमन प्रयासों के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया.
आग पूजा के कमरे में लगी थी. यह शॉर्ट सर्किट या दीये से जलने की वजह हो सकती है. लेकिन इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लकड़ी से बने मंदिर में जलता हुआ छोड़ दिया दीया, दम घुटने से पति-पत्नी समेत 3 की मौत

कानपुर : कानपुर जिले के काकादेव इलाके में एक कारोबारी, उनकी पत्नी और उनकी नौकरानी की घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 
काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर में स्थित घर में बने लकड़ी के मंदिर में सुबह करीब तीन बजे आग लग गई. परिवार ने देर रात पूजा-अर्चना की और उसके बाद घर के मंदिर में दीया जलाया गया.
दंपति ने अपने बेडरुम के दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगाया था और घबराहट में वे आग लगने के समय इसे अनलॉक करने के लिए सही कोड दबाने में नाकाम रहे. मारे गए लोगों में काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर इलाके में रहने वाले व्यवसायी संजय श्याम दसानी उम्र 49 साल, पत्नी कनिका उम्र 45 साल और घरेलू सहायिका छवि चौहान उम्र 24 साल शामिल हैं. स्थानीय प्रमुख व्यवसायी दसानी की अंबाजी फूड्स नामक बिस्कुट कंपनी थी और वह दुसरे कारोबार से भी जुड़े थे.
आग सुबह करीब तीन बजे लगी, जब परिवार ने देर रात पूजा की और लकड़ी से बने मंदिर में दीया जलता हुआ छोड़ दिया.दसानी, उनकी पत्नी और उनकी नौकरानी तीनों अपने तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे और जब आग तेजी से पूरे घर में फैली. तब वे सो रहे थे. जब स्थानीय अधिकारियों को इसकी खबर मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और तीनों को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
दंपति ने जाहिर तौर पर अपने कमरे के दरवाजे खोलने की कोशिश की. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक लॉक की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाए. इमरजेंसी के दौरान उन्हें लॉक पैनल पर सही कोड दर्ज करने में संघर्ष करना पड़ा होगा.
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे, उनके बेटे हर्ष दासानी दोस्तों के साथ दिवाली समारोह में भाग लेने के बाद घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर से घना धुआं और लपटें उठ रही है. उन्होंने पड़ोसियों को खबर किया. जिन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग से संपर्क किया. अग्निशमन कर्मी पहुंचे. आग बुझाई और दंपति और घरेलू सहायिका को अस्पताल पहुंचाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर  : रायपुर के पंडरी स्थित नाकोड़ा ज्वैलर्स में आग लगने की खबर आ रही है. अपडेट जारी है....

ज्वैलर्स दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

रानीपुर (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मुंशीपुरा कालीचौरा मुहल्ला निवासी मनीष अग्रवाल की रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में आभूषण की दुकान है. आभूषण व्यापारी दुकान पर दीवाली पर पूजा करने के बाद गुरुवार की देर रात को दुकान बंद अपने घर आ गया.
इस बीच शुक्रवार की भोर में जब स्थानीय लोग टहलने के लिए जा रहे थी. इसी दौरान दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने दुकान मालिक को खबर किया. खबर मिलते ही दुकान मालिक और काफी तादाद में स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके समरसेबल के जरिए आग पर काबू पा लिया गया.
दुकानदार ने दुकान खोला तो दुकान की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा कपड़ा, कूलर, रैक, जेवरात, काउंटर समेत कई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार मनीष अग्रवाल रानीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb