कन्या शाला में 5 छात्राओं को मधुमक्खियों ने काटा, परिजनों में दहशत, इलाके में फैली सनसनी, राहगीर भी परेशान, स्थायी समाधान की उठी मांग
5 girl students were bitten by bees in girls' school, panic among family members, sensation spread in the area, passers-by also worried, demand for permanent solution raised
जशपुर : जशपुर जिले में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब स्कूल की 5 छात्राओं को मधुक्खियों ने डंक मार दिया. बताया जा रहा है कि मधुक्खियों के हमलों से राहगीर भी परेशान हैं.
कुनकुरी शहर की कन्या शाला में वर्षों पुरानी समस्या पर नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष विनयशील का ध्यान गया है. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से मधुक्खियों के छत्ते हटाते हुए स्थायी समाधान करने पर चर्चा की है.
दरअसल सुबह विनयशील खेल मैदान चौक पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान युवा कौशल शर्मा ने बताया कि कन्या शाला में सेमल के बड़े पेड़ों पर मधुक्खियों के कई सारे छत्ते हैं. जिनमें से कई वजह से मधुमक्खियां निकलकर स्कूल के बच्चों, टीचरों समेत स्टेट हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों पर हमला कर देती है.
कौशल ने यह भी बताया कि उसे भी स्कूटी से गुजरते वक्त तीन दिन पहले मधुमक्खी ने गाल पर डंक मारा था. जिससे वे सडक़ पर गिरते-गिरते बचे. इस परेशानी को जानने के बाद विनयशील ने वन विभाग के एसडीओ कुनकुरी को फोन लगाकर इस बारे में चर्चा की.
विनयशील ने बताया कि इससे सैकड़ों बच्चों के जीवन के लिए हमेशा बड़ा खतरा बना हुआ है. परीक्षा सिर पर है. स्कूल परिसर के बाहर भी भीड़भाड़ रहती है. व्यस्त सडक़ है. ऐसे में मधुक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाना जरुरी है. इसे हटाने में जो भी खर्च करना आएगा .उसमें अगर फंड की कोई दिक्कत है तो निजी खर्च पर हटाऊंगा. मालूम हो कि इससे पहले भी स्कूल प्रबंधन व छात्राओं ने छोटे से लेकर बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाते रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



