तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी शम्भू पटनायक पर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप, भाजपा पार्षद ने की थाने में शिकायत

The then municipal officer Shambhu Patnaik was accused of tampering with government documents BJP councilor complained in the police station

तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी शम्भू पटनायक पर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप, भाजपा पार्षद ने की थाने में शिकायत

रायगढ़/घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत का शुरुआत से ही विवादों से पुराना नाता रहा है. इसी कड़ी में अब तत्कालीन प्रभारी नगर पालिका अधिकारी शम्भू पटनायक पर आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का आरोप लगा है. इसमे वर्तमान भाजपा पार्षद के गैरहाजिर रहने के बावजूद सरकारी पंजी में उसके फर्जी दस्तखत कर हाजिरी दर्ज कराने के मामले में घरघोड़ा थाने में शिकायत पत्र जुर्म दर्ज कराने दी गई है.
प्रार्थी विजय शिशु सिन्हा पूर्व अध्यक्ष न.पं. वर्तमान घरघोड़ा पार्षद वार्ड 08 ने आवेदन के जरिए घरघोड़ा पुलिस को बताया कि घरघोड़ा नगर पंचायत अधिकारी द्वारा 4 मार्च 2024 को सामान्य सभा की बैठक 11 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे होने की खबर मिली थी. पत्र के जरिए उन्होंने बताया कि उक्त दिनांक को परिषद की बैठक में निजी काम से बाहर प्रवास पर था. जिसकी वजह से बैठक में हाजिर नही हो सका. नियम के मुताबिक उक्त बैठक में हाजिर ना होने पर गैरहाजिरी अंकित होना था. लेकिन उक्त बैठक में सरकारी पंजी में साजिश रचकर मेरे नाम के आगे मेरे फर्जी दस्तखत कर दिया गया. जो कि स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि तत्कालीन प्रभारी नगर पालिका अधिकारी शम्भू पटनायक द्वारा साजिश कर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई है. इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने आवेदन के जरिए जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है.
यह बताया जाना लाजमी होगा कि अवकाश में रहने के बाद प्रभारी सीएमओ का प्रभार लेकर अवैधानिक तरीके से परिषद की सामान्य सभा की बैठक लेने वाले राजस्व निरीक्षक पर नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने निलंबन की गाज गिराई है. वही दो दिन पहले अवैधानिक रूप से रात में नगर पंचायत दफ्तर आने पर दोनो दलों के नेताओ न जमकर विरोध किया था. और निलंबित कर्मी को दफ्तर से उल्टे पैर भागना पड़ गया था. बहरहाल इस शिकायत के बाद निलंबित कर्मी की मुश्किलें आने वाले दिनों म बढाना तय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb