24 घंटे में दो बड़ा हादसा, खेत में पलटी बस हादसा, 15 यात्री घायल, इलाज जारी, इधर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, एक की मौत, दो जख्मी

Two major accidents in 24 hours, bus overturned in a field, 15 passengers injured, treatment continues, here Bolero collided with a divider, one dead, two injured

24 घंटे में दो बड़ा हादसा, खेत में पलटी बस हादसा, 15 यात्री घायल, इलाज जारी, इधर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, एक की मौत, दो जख्मी

रायगढ़ : तमनार जेपीएल पावर प्लांट मेन गेट के सामने हुआ भीषण हादसा जहां बोलेरो हाई स्पीड से कई अन्य वाहनों को ठोकर मारते हुए जाकर टकराई रोड पर लगे डिवाइडर से वही बोलेरो में सवार बैठे तीन व्यक्ति जहां एक की हुई मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक युवक की पहचान शिव सिंह के रूप में हुई है. जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिस्दा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बोलेरो की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. खबर मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायगढ़: दूसरा मामला- यात्रीयों से भरी सितारा बस तोलमा से रायगढ़ जा रही थी. सुबह 10 बजे मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच रोड से अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई. निजी बस से घायलों को इलाज के लिए तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निजी उद्योगों के वाहनों से पहुँचाया गया. जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए.
इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए. जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की खबर दी. हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र का है. घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां 9 लोगों को भर्ती किया गया. 
इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB