शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर 77 लाख रुपए की ठगी, सायबर पुलिस ने राजस्थान से दबोचा, 5 आरोपी सलाखों के पीछे
77 lakh rupees were defrauded by luring high profits in share trading, cyber police arrested them from Rajasthan, 5 accused behind bars
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले राजस्थान के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना रायपुर की टीम को तकनीकी सबूत इकठ्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिया गया था. जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अतुल बंसल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 77 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई थी.
पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 324/23 धारा 420, 34 भादवि के तहत दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान आरोपियों के द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल की गई. राजस्थान के इन आरोपियों ने कई बैंकों में अलग-अलग नाम से खाता खुलवाया और अपने साथियों की मदद से उन खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाया था.
गिरफ्तार आरोपी
1. सुरेश गुर्जर पिता रामकुंवार गुर्जर उम्र 34 साल पता सरसडी थाना केकड़ी, अजमेर राजस्थान
2. अभिषेक जैन पिता धर्मीचंद जैन उम्र 35 साल पता शाहपुरा, भीलवाड़ा राजस्थान
3. ओमप्रकाश सेन पिता कैलाशचंद सेन उम्र 38 साल पता बड़गांव, भियान, अजमेर राजस्थान
4. सांवरलाल पिता बरदाराम उम्र 38 साल पता सापला केकड़ी, अजमेर राजस्थान
5. बृजेश कुमार पटेल पिता पटेल योगेश भाई उम्र 30 साल वर्तमान पता चंदपोल बाजार, जयपुर, राजस्थान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



