सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेलिंग, महिला का अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Social media friendship proves costly: woman raped under false promise of marriage and subsequently blackmailed; her obscene video goes viral; accused arrested.
सूरजपुर : सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ती दोस्ती कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेती है. सूरजपुर जिले से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को प्रेमजाल में फंसाया. शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
ऑनलाइन दोस्ती से शुरु हुआ रिश्ता
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान आरोपी युवक से ऑनलाइन माध्यम से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
महाराष्ट्र से गिरफ्तार आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर सूरजपुर लाया गया है. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



