अभनपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम
Tragic accident in Abhanpur: Speeding bike crashes into a divider; rider dies during treatment; mourning prevails.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामला यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घायल युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान धनेंद्र साहू निवासी उपरपारा, अभनपुर के रूप में हुई है.
हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



