नहाते वक्त धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, महिला सरपंच की बेरहमी से हत्या, हमलवार फरार, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Woman Sarpanch brutally murdered after being attacked with sharp weapon while bathing, attacker absconding, sensation spread, police engaged in investigation
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में तुमला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डोंगादरहा के पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उत्तम सिदार की पत्नी और वर्तमान सरपंच को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेंतकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे तुमला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डोंगादरहा के पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उत्तम सिदार की पत्नी और वर्तमान सरपंच प्रभावती सिदार की आंगन में नहाते वक्त धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेंतकर निर्मम हत्या कर दी.
वारदात के बाद हमलावर वहां से भाग निकले. इस दौरान घर पर कोई व्यक्ति नहीं था. जिस समय यह घटना घटी उत्तम सिदार के भतीजे ने बताया कि वे घटना के बाद कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मौत हो जाने की पुष्टि की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



